logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार


नागपुर: मानकापुर थाना क्षेत्र से घरेलू विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डांस क्लास जाने के लिए खाना बनाने से इनकार करना 38 वर्षीय महिला को इतना महंगा पड़ा कि पति की कथित मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी में फ्रैक्चर और आंत में गंभीर चोट का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

घटना झिंगाबाई टाकली के साईनगर स्थित गोविंद सिटी की है। मृतका की पहचान 38 वर्षीय यामिनी कृष्ण लाल यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति 41 वर्षीय कृष्ण लाल यादव  है। दंपति के दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन कृष्ण लाल काम से घर लौटा था। उसने पत्नी से अपने और बच्चों के लिए खाना बनाने को कहा। लेकिन यामिनी सोसाइटी में चल रही डांस क्लास में जाने की तैयारी कर रही थी। उसने खाना बनाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों बच्चों के सामने कृष्णकांत ने यामिनी के गले और पेट पर हाथ से वार किए। पुलिस के अनुसार, इस दौरान यामिनी ने भी पति के साथ हाथापाई की थी। घटना के वक्त कृष्ण लाल के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है। मारपीट के बाद यामिनी ने गले और पेट में दर्द की शिकायत की और पति से पेनकिलर लाने को कहा। कृष्णकांत मेडिकल स्टोर पहुंचा, लेकिन दुकान बंद थी और वह बिना दवा लिए वापस घर लौट आया। इधर, यामिनी की हालत लगातार बिगड़ती गई। पेट में लगी अंदरूनी चोट के कारण उसकी आंत को गंभीर नुकसान पहुंचा और पेट फूलने लगा। हालत गंभीर होने पर पति उसे मानकापुर स्थित मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शुरुआत में पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेजा था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का राज खोल दिया। रिपोर्ट में यामिनी के गले की हड्डी में फ्रैक्चर और पेट की आंत में गंभीर चोट के कारण उसके फटने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पति कृष्णकांत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने कथित मारपीट के आधार पर कृष्ण लाल यादव को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है। मामूली घरेलू विवाद से शुरू हुई यह घटना अब हत्या के मामले में बदल चुकी है। दो बच्चों के सामने हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।