logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की हत्या, ईपीएफओ क्वार्टर की घटना


नागपुर: सकरदरा पुलिस थाना अंतर्गत चरित्र पर संशय के चलते पति ने अपनी ही पत्नी की गले पर रॉड से मार कर हत्या कर दी।मृतक अनुसिया गजाम बताई जा रही है। हालांकि इस हत्याकांड के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे बाद में उमरेड से पुलिस ने हिरासत में लिया है।

शहर में त्योहारी सीजन के चलते चप्पे चप्पे पर पुलिस का बंदोबस्त है।ऐसे में बीती रात एक के बाद एक हत्याओं की 2 घटनाओं के चलते शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। तहसील के मोमिनपुरा में जहां एक अपराधी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर होटल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

वही सकरदरा पुलिस थाने के शीतला माता मंदिर के पास ईपीएफओ के क्वार्टर में रहने वाले आरोपी  शाम किशोर गजाम ने अपनी ही पत्नी अनुसिया उर्फ दिव्या गजाम के गले पर लोहे की रॉड से मार कर हत्या कर दी। बीती रात करीब 10:00 बजे के दौरान जब अनुसिया का भाई लक्ष्मी प्रसाद वरखडे अपनी बहन से मिलने उसके कमरे पर गया तब इस हत्या की बात का पता चला और इसकी शिकायत पुलिस से की।

हालांकि पुलिस के घटना स्थल पर पहुँचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गया था जिसे बाद में उमरेड से पुलिस ने ग्रिफ्तार किया है।बताया जा रहा कि आरोपी मूलतः बालाघाट का रहने वाला है और मिस्त्री का काम करता है। मई महीने में उसकी शादी अनुसिया से हुई थी।

काम की तलाश में ये दोनों तब नागपुर आ गए थे और इपीएफओ के क्वार्टर नंबर दो में वह पिछले कुछ दिनों से रह रहे थे। आरोपी पत्नी के चरित्र पर संशय करता था जिसके चलते ही आए दिन उनका आपस में झगड़ा भी होता है। इसी झगड़े में बीती रात उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।