logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अवैध गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 60 मवेशियों को करवाया मुक्त


नागपुर: बेलतरोड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गोवंश तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ट्रक को जब्त कर उसमें कत्लखाने ले जाए जा रहे 60 मवेशियों को बचाया है। इन मवेशियों को अवैध रूप से मध्य प्रदेश से तेलंगाना ले जाया जा रहा था।

गुप्त सूचना मिलने के बाद बेलतरोड़ी पुलिस की डीबी टीम ने पांजरी टोल नाके पर  नाकाबंदी लगाई थी। उसी दौरान यह ट्रक आते हुए पुलिस को दिखाई। पुलिस ने  जब ट्रक को रोक कर जांच की तो उसमे 64 गोवंश जानवर मिले जिन्हें बड़ी ही क्रूरता के साथ बांधकर रखा गया था। इनमें से चार मवेशियों की तो मौत हो चुकी थी। 

पुलिस ने मौके पर ही ट्रक ड्राइवर असलम खान हकीम खान मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। जीवित पशुओं को गोरक्षण केंद्र में भेजा गया है। उनका इलाज किया जा रहा है तो वहीं  आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान ट्रक और गोवंश जानवरों सहित करीब 40 लाख रूपयों का माल पुलिस ने बरामद किया है।