logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक में तालाब की आड़ में अवैध मुरूम और मिट्टी उत्खनन, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल


नागपुर: रामटेक विधानसभा क्षेत्र के पारशिवनी, देवलापार और रामटेक तहसील में तालाब की गाद सफाई के नाम पर बड़े पैमाने पर मुरूम और मिट्टी का अवैध उत्खनन जारी है। इस अवैध गतिविधि पर राजस्व और वन विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।गट ग्राम पंचायत मनसर-कांद्री क्षेत्र के बोदरी तालाब में गाद सफाई की आड़ में मिट्टी और मुरूम निकाला जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह सामग्री एक निजी पेट्रोल पंप की जमीन भराई के लिए उपयोग की जा रही है।

प्रकरण की जानकारी मिलते ही रामटेक थाने के प्रभारी आशाराम शेटे ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, वन विभाग और राजस्व विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।रामटेक विधानसभा क्षेत्र इन दिनों रेत, मुरूम और मिट्टी के अवैध उत्खनन को लेकर चर्चा में है।

प्रशासन की अनदेखी से यह साफ होता है कि बड़े पैमाने पर हो रहे इस उत्खनन में प्रभावशाली लोगों की भागीदारी हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।