logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अवैध शराब की तस्करी करने वाली टोली का भंडाफोड़, 41 लाख की शराब जब्त


नागपुर: क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम ने विदेशी इंपोर्टेड शराब की एक बड़ी खेप का पर्दाफाश करते हुए करीब 41 लाख रूपयो की शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के द्वारा शराब ले जाने वाले एक ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अशोक चेलानी नामक मुख्य शराब तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है जिसकी तलाश की जा रही है। शहर के तीन अलग-अलग ठिकानों पर इस शराब को जमा कर रखा गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस शराब के हरियाणा, मध्य प्रदेश और गोवा राज्यों से नागपुर में लाये जाने की जानकारी है जिसकी जांच की जारी है।

त्योहारों के चलते शहर में बड़ी मात्रा में शराब की बिक्री होती है ऐसे में शराब तस्कर बड़ी मात्रा में दूसरे राज्यों से तस्करी कर अवैध रूप से शराब की बिक्री शहर में करते हैं। क्राइम ब्रांच यूनिट 5 के पुलिस हवलदार रोनाल्डो एंथोनी को गुप्त जानकारी मिली थी की शहर में एक ऑटो में भरकर इंपोर्टेड विदेशी शराब की तस्करी की जारी है।

इसी सूचना पर ऑटो चालक को क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम ने कपिल नगर पुलिस थाना परिसर में एक घर में जाते हुए जब पीछा कर गिरफ्तार किया तो वहां पर किराए के कमरे में रखी हुई करीब ढाई लाख रूपयों की विदेशी शराब जप्त की गई। इस कार्रवाई के द्वारा ऑटो चालक अतुल भालाधरे को गिरफ्तार कर जब उससे बारीकी से पूछताछ की गई थी उसने बताया कि यह सारा माल अशोक चेलानी नामक व्यक्ति का है जो की जरिपटका थाना परिसर में रहता है।

बताया जा रहा है कि अशोक चेलानी के खिलाफ इससे पहले भी अवैध शराब बिक्री के मामले दर्ज हैं और अधिक पूछताछ करने पर पता चला कि शहर के गणेशपेठ और सदर पुलिस थाने के गोंडवाना चौक पर भी अशोक चेलानी ने किराए पर दो कमरे ले रखे हैं जहां पर भी बड़ी मात्रा में शराब का जखीरा जमा कर रखा है।

इसी सूचना पर गणेश पेठ और सदर परिसर में भी छाप मार कर करीब 37 लाख रूपयों की विदेशी शराब जप्त की गई हालांकि जब पुलिस जरिपटका स्थित अशोक चेलानी के घर पर पहुंची तब तक वह फरार हो चुका था। सूत्रों की माने तो हरियाणा मध्य प्रदेश और गोवा राज्य से इस शराब को चोरी छिपे ढंग से नागपुर लाया जाता है, जहां से इसे बड़े होटलों, बार और रेस्टोरेंट में कम कीमत पर बेच दिया जाता है। हालांकि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है और यह शराब शहर में किन-किन ठिकानों पर बेची जाती है इसकी जांच अब क्राइम ब्रांच कर रही है।