logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एमआईडीसी में ई-सिगरेट का अवैध कारोबार उजागर, 2 लाख रुपये का माल जब्त


नागपुर: शहर में ई-सिगरेट (e-Ciggrate) के अवैध कारोबार पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 2 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच यूनिट 01 की टीम द्वारा MIDC पुलिस थाना क्षेत्र के यशोदा नगर, सिम टाकली स्थित "टेक्सस स्मोक शॉप" पर की गई।

क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी कि नवीन विजय खंडेलवाल नामक व्यक्ति अपने शॉप में ई-सिगरेट का स्टॉक कर उसकी बिक्री कर रहा था। इसी सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया और दुकान से विभिन्न फ्लेवर की ई-सिगरेट जब्त कर ली। जिसकी कीमत करीब ₹200000 बताई जा रही है। 

आरोपी के खिलाफ ई-सिगरेट प्रतिबंधक कानून के तहत एमआईडीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि सरकार ने ई-सिगरेट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। इसके बावजूद, कुछ लोग गुप्त रूप से इसका कारोबार कर रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।