logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर के विहिरगांव में युवक की सिर कुचलकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी


नागपुर: नागपुर के हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत विहिरगांव परिसर में एक मकान से 36 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान यवतमाल जिले के पिपलगांव निवासी अनिल मधुकर पवार के रूप में हुई है, जो नागपुर में त्रिमूर्ति बार में बेटर का काम करता था।

पुलिस के अनुसार, यह हत्या करीब 5 से 6 दिन पहले हुई है। अनिल की हत्या किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर की गई है। शव की हालत देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि शव कई दिनों से कमरे में पड़ा था। स्थानीय लोगों को कमरे से आ रही तेज दुर्गंध के बाद शक हुआ, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली। वहां अनिल का शव खून से सना हुआ पड़ा मिला। कमरे में गैस सिगड़ी और एक हेलमेट पर खून के निशान भी पाए गए हैं, जिससे संदेह है कि उसी सिगड़ी और हेलमेट से सिर पर वार कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि अनिल 15 मई को नौकरी की तलाश में नागपुर आया था और अपने मित्र राज पवार के साथ इसी कमरे में रह रहा था। राज पवार विहिरगांव के   दी होटल शिप में बेटर के रूप में कार्यरत है। घटना के बाद से राज पवार लापता है, जिससे उस पर संदेह और गहरा गया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे राज पवार का हाथ हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। इस जघन्य हत्याकांड से स्थानीय लोग भयभीत हैं और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।