logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, तीन लाख से ज्यादा का माल बरामद


नागपुर: क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 की टीम ने एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लालू उर्फ चुंगल रूप बाबा किशनलाल राठौर के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल नागपुर के कामठी इलाके में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नागपुर के विभिन्न इलाकों में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। यह गिरोह लोगों को नोटों की गड्डियां दिखाकर उन्हें लालच में फंसाता था और फिर उनके गहने लेकर फरार हो जाता था।

गिरोह ने अधिकतर महिलाओं को अपना टारगेट बनाया था। एक मामले में, सक्करधरा पुलिस थाना क्षेत्र में आरोपी ने एक महिला के सोने का मंगलसूत्र और सोने की बालियां ठगी कर ली थीं।

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले एक साल से नागपुर में अपनी वारदातों को अंजाम दे रहा था।

अब तक पुलिस ने छह ठगी के मामलों का खुलासा किया है और करीब साढ़े तीन लाख रुपये का माल बरामद किया है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

यह गिरोह लोगों के विश्वास का फायदा उठाकर लगातार ठगी करता था, और अब पुलिस उसकी पूरी साजिश को उजागर करने में सफल रही है।