logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: डकैतों की अंतरराजीय गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने नौ को किया गिरफ्तार


नागपुर: मध्य्प्रदेश से 2 कारों में डकैती डालने आये एक अंतरराजीय गिरोह के 9 सदस्यों को नागपुर की गिट्टीखदान पुलिस टीम ने ग्रिफ्तार किया।गिट्टीखदान के दाभा परिसर से 2 कारों से इन सभी आरोपियों को पकड़ा गया।इस दौरान इस गिरोह का मुखिया उसके एक अन्य साथी के साथ अंधेरे का फायदा उठा भाग गया है जिनकी भी तलाश की जा रही है। आरोपियों की तलाशी में डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले साहित्य सहित सहित करीब साढ़े 18  लाख रुपये का माल पुलिस ने पकड़ा है।

गिट्टीखदान पुलिस की टीम रात के समय अपने थाना परिसर में पेट्रोलिंग कर रही थी उसी दौरान वेलकम सोसाइटी के पास दाभा परिसर में कुछ संदिग्ध युवकों के डकैती डालने की फिराक में जमा होने की जानकारी मिली। इसी सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने 2 कारों से करीब 9 आरोपियों को ग्रिफ्तार किया गया। हालांकि इस छापामार कार्रवाई के दौरान गिरोह का सरगना एक अन्य साथी के साथ भागने में कामयाब रहा जिसकी भी तलाश की जा रही है। 

सभी आरोपी मध्य प्रदेश से दो कारों में सवार होकर नागपुर डकैती के इरादे से पहुंचे थे ।दाभा परिसर में एक गाड़ी के खराब हो जाने के कारण उनके डकैती के मंसूबों पर पानी फिर गया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही के दौरान आरोपीयों के पास से 9 मोबाइल फ़ोन,डकैती में इस्तेमाल साहित्य सहित करीब साडे 18 लाख रुपयों का माल पकड़ा गया है।

देखें वीडियो: