logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरी की वारदात से पत्रकार क्लब में हड़कंप, अध्यक्ष का मोबाइल और 54,000 नकद लेकर चोर हुआ फरार


नागपुर: नागपुर के सिविल लाइंस स्थित पत्रकार क्लब में सोमवार तड़के चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर क्लब कार्यालय से 54,000 नकद और क्लब अध्यक्ष प्रदीप मैत्रा का कीमती मोबाइल फोन चुरा ले गए। चोरी की यह घटना सुबह करीब 3:22 बजे की बताई जा रही है। जिस के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये हैं। अब इन्ही फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है। 

पुलिस के अनुसार, चोर क्लब परिसर में बाल भारती की ओर से दीवार फांदकर दाखिल हुआ और सीधे कार्यालय में पहुंचा। वहां अलमारी तोड़कर नकदी निकाली और अध्यक्ष प्रदीप मैत्रा का करीब 1 लाख कीमत वाला मोबाइल फोन भी ले उड़ा। घटना का खुलासा सोमवार सुबह उस वक्त हुआ जब क्लब का स्टाफ रोज़ाना की तरह काम पर पहुंचा। इसके बाद क्लब प्रबंधक राजेश साखरकर ने तुरंत सीताबर्डी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

सीताबर्डी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को शक है कि यह चोरी पूर्व नियोजित थी। मामले की जांच जारी है और चोर की तलाश तेज़ कर दी गई है।