logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी पुलिस ने गोवंश तस्करी का किया भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार


कामठी: कामठी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, रामटेक से आकिब अहमद उर्फ चाटी अयाज अहमद एक मालवाहक वाहन में गोवंश को अवैध रूप से कत्लखाने ले जा रहा था।

पुलिस ने संजय नगर बंगाली कॉलोनी परिसर में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका और जांच के दौरान पाया कि 8 गोवंशों को निर्दयता से बांधकर रखा गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त किया और सभी गोवंशों को मुक्त कर नई कामठी गौशाला भेज दिया।

पुराने कामठी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 3 लाख 80 हजार रुपये का माल जब्त किया।

कामठी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।