logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जब्त की 41 लाख रुपये की अवैध नकदी


नागपुर: कोतवाली पुलिस स्टेशन अंतर्गत नाकाबंदी के दौरान 41 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है। नए साल के जश्न के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों ने आधी रात को  शिवाजी पुतला क्षेत्र में स्कूटी पर दो लोगों को नकदी ले जाते हुए पकड़ा। प्रारंभिक जांच में ये रकम हवाला से लाई हुई बताई जा रही है।

नागपुर शहर में नए साल के जश्न के चलते पुलिस ने पूरे शहर भर में तगड़ी नाकाबंदी की थी। पुलिस सड़क पर आने जाने वाले हर एक वाहन की बारीकी से जांच कर रही थी। इसी दौरान शिवाजी पुतला के पास दो युवक  एक मोपेड गाड़ी  पर संदिग्ध रूप में जाते हुए दिखाई दिए ।

जब उनकी गाड़ी की जांच की गई तो उसमें करीब 41 लाख  67300 रूपयों की नगदी मिली। इस कैश के संबंध में कोई भी पुख्ता दस्तावेज पेश नहीं कर पाने के बाद पुलिस ने इन दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कैश को जब्त कर लिया है। प्राथमिक जांच में यह कैश हवाला का होने की आशंका पुलिस व्यक्त कर रही है। इस कैश के साथ रोहित गुलाबचंद कोरी और संगम रघुवर प्रसाद कोरी नामक युवक मिले हैं जो कि दोनों ही जबलपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। कोतवाली पुलिस इस मामले में  अब आगे की जांच कर रही है। 

देखें वीडियो: