logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: ड्राई डे के दिन शराब बिक्री; क्राइम ब्रांच ने हिंगना में मारा छापा, एक महिल समेत चार आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: शहर में ड्राई डे पर क्राइम ब्रांच की टीम ने हिंगना इलाके के पारधी बस्ती, चंद्रपुर रीठी ग्राम पंचायत पेठ परिसर में छापा मार कर बड़ी मात्रा में महुआ शराब की भटियां नष्ट की हैं। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया है जिसमें एक महिला का भी समावेश है। इस कार्रवाई के दौरान अवैध महुआ शराब, महुआ सड़वा मोबाइल फोन और वाहन सहित करीब दो लाख रुपयों का माल पुलिस ने जप्त किया है।

नागपुर पुलिस ने इन दोनों अवैध महुआ शराब बेचने और बनाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच यूनिट 1 की टीम को जानकारी मिली थी की पारधी बस्ती, चंद्रपुर रिठी, हिंगना इलाके में बड़ी संख्या में अवैध महुआ शराब भाटिया शुरू हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस छापामार कार्रवाई के द्वारा दीपक पवार, अनीता पवार, निकेश  बावने, राजेश बावने, को गिरफ्तार किया गया।  इस पूरी बस्ती में घरों के सामने खुली जगह पर ये शराब की अवैध भट्टीयां शुरू थी। इसके साथ ही आरोपी निकेश और राजेश मोटरसाइकिल पर महुआ शराब बेचने लेकर जा रहा था जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। 

आरोपियों के पास से 25000 रुपए की महुआ शराब, 1000 लीटर महुआ फूल सड़वा, प्लास्टिक कैन, आधा दर्जन से अधिक ड्रम और एक दुपहिया वाहन सहित करीब दो लाख रुपये का माल पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ हिंगना पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए हिंगना पुलिस के हवाले किया गया है।