logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बिजली चोरों पर महावितरण का चला डंडा, लष्करीबाग में 23 लोगों पर की कार्रवाई


नागपुर: राज्य की बिजली कंपनियों के लिए बिजली चोरी बड़ी समस्या बनी हुई। तमाम कोशिशों के बावजूद इसपर रोक लगती हुई नहीं दिखाई दे रही है। उपराजधानी के कई क्षेत्रों में बड़ी संख्ता में बिजली चोरी की जा रही है। इसी को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने बिजली चोरों को पकड़ने के लिए बड़ी मुहीम शुरू की है। इसी के साथ बुधवार को उड़न दस्ते ने शहर के लश्करीबाग़ परिसर के एकता नगर में 23 बिजली चोरी के मामले पकडे हैं। टीम ने बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ जहां आपराधिक मामले दर्ज किये, वहीं पैनल्टी सहित दंड भरने का आदेश भी दिया है।

शहर के लशकरीबाग उपकेंद्र के आधीन आने वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बिजली खपत हो रही थी, वहीं उसके अनुपात में भुगतान का प्रतिशत बहुत कम था। जिसको देखते हुए बिजली विभाग ने इन क्षेत्रों में सर्च ऑप्रेशन चलाया। इसी के तहत बुधवार को उड़न दस्ते ने एकता नगर  लाइन के घरों की जाँच की। इस दौरान 23 घरों में चोरी की बिजली आपूर्ति का खुलासा हुआ। टीम ने सभी घर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दंड लगाया। इसी के साथ सभी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की बात भी कही।