logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक में रेती तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, आठ ट्रक जब्त, 26 लाख रुपये का जुर्माना


नागपुर: जिले के रामटेक उपविभागीय अधिकारी और देवलापार पुलिस के द्वारा रेती तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां 8 रेती ट्रकों को पकड़ा गया है।

इस कार्रवाई में सभी ट्रकों पर 26 लाख रुपए से अधिक का दंड लगाया गया है। इस कार्रवाई से रेती तस्करों में दहशत का माहौल है.रामटेक उपविभागीय अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर अवैध रूप से रेती की तस्करी की जा रही है।

इस पर राजस्व विभाग की दो टीमें गठित की गईं, जिन्होंने 8 ट्रकों को पकड़ा। इन सबको मिलाकर कुल 26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सभी 8 ट्रकों को रामटेक तहसील कार्यालय में जमा कराया गया है।

इस मामले में आगे की जांच राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कर रहे हैं। इस कार्रवाई से रेती तस्करों में हड़कंप मच गया है, और प्रशासन ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।