logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ऑपरेशन ‘रेलवे प्रहरी’ के तहत नागपुर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का डेढ़ करोड़ रुपये का माल भी बरामद


नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी (अपराध शाखा) ने संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन नंबर 12723 से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों समेत कुल एक करोड़ 55 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद हुआ है।

हैदराबाद पुलिस से 11 फरवरी को नागपुर रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के एक मामले वांछित तीन आरोपी ट्रेन नंबर 12723 में सफर कर रहे हैं। हैदराबाद पुलिस ने संदिग्धों की तस्वीर साझा की, जिसके बाद आरपीएफ नागपुर टीम के प्रभारी नवीन प्रताप सिंह ने हेड कांस्टेबल अजय सिकरवार और कांस्टेबल जसवीर सिंह को ट्रेन में चढ़ने का निर्देश दिया।

ट्रेन में सफर के दौरान दोनों आरपीएफ के अधिकारियों ने संदिग्धों की पहचान की। इस बीच आरपीएफ नागपुर प्रभारी सतेंद्र यादव के समन्वय से सहायक इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह और कांस्टेबल रवींद्र जोशी को कटोल रेलवे स्टेशन भेजा गया। ट्रेन के कटोल स्टेशन पहुंचते ही तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया और नागपुर आरपीएफ पोस्ट लाया गया।

पकड़े गए आरोपियों सुशील सुरत मुखिया (29) बिरोल थाना, मधुबनी, बिहार, मलहू सोनाय (38) बिरोल थाना, मधुबनी, बिहार, बसंती मखन आर्या (45) मेशनापुर, पश्चिम बंगाल निवासी का समावेश है। उनके पास से सोने, चांदी और हीरे के गहने, अनुमानित कीमत एक करोड़ 55 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। जिसमें 19 लाख 63 हजार 730 रुपये की भारतीय मुद्रा सहित 24 देशों की करेंसी मिली है। इसमें अमेरिकी डॉलर, यूरो, ब्रिटिश पाउंड, सऊदी रियाल, पाकिस्तानी रुपये, वियतनामी डोंग शामिल हैं।

यह ऑपरेशन नागपुर रेलवे पुलिस के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। तीनों आरोपियों को चोरी की गई संपत्ति समेत हैदराबाद पुलिस को सौंप दिया गया। 

देखें वीडियो: