logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर: दो कम उम्र के पैडलर के पास से दो करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद


नागपुर: नागपुर और शहर से सटा कामठी एमडी ड्रग्स तस्करी का बड़ा अड्डा बनता जा रहा है.बीते कुछ वक्त में पुलिस द्वारा तस्करों की क़मर तोड़ने के लिए पुलिस ख़ासी एलर्ट हो गई है.अब एक बार बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर पुलिस ने दो कम उम्र के ड्रग पैडलर को पकड़कर उनके पास के तक़रीबन 2 करोड़ रूपए की मेफेड्रोन ड्रग्स (एमडी ) बरामद की है.यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को वर्धा रोड पर सड़क पर हुई.इस कार्रवाई में गिरफ़्तार किये गए दो युवक बाहर से आयी ड्रग्स को रिसीव कर उसे ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करते थे.पुलिस के मुताबिक ड्रग्स की यह बड़ी खेप होली के उत्सव को देखकर शहर में लायी गयी थी और यह भी संभव है की इससे भी अधिक मात्रा में ड्रग्स अब भी शहर में मौजूद हो,इन दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके साथियों का पता लगाने में जुटी है.

गिरफ़्तार किये गए दोनों आरोपियों में एक 18 वर्षीय कुणाल गोविंद गभणे और 22 वर्षीय गौरव संजय कालेश्वरराव है दोनों प्रेम नगर,झंडा चौक शांति नगर निवासी है.पुलिस में अमली पदार्थ विरोधी दस्ते को यह गुप्त सूचना मिली थी की होली के निमित्त्य नागपुर में बड़े पैमानें पर एमडी की खेप लायी गई है.इसी सूचना पर काम करते हुए एक बड़ी लीड मिली जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.किसी को शक न हो इसलिए पैडलर के रूप में काम करने वाले आरोपी बेहद आसान तरीक़े एक्टिवा गाड़ी की डिक्की में ऱखकर इस बड़ी कीमत के एमडी ड्रग्स को ले जा रहे थे.वर्धा रोड पर सोनेगांव पुलिस थाने की जद में एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने संसयित लाल रंग की एक्टिव्हा क्रमांक एमएच 49 बी एफ 7749 को पकड़ा।तलाश लेने पर गाड़ी की डिक्की से 1 किलो 911 ग्राम एमडी जिसकी बाज़ार कीमत 1 करोड़ 91 लाख 10 हजार रूपए आंकी गई है.