logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: गणेश्पेठ में मतीमंद युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार


नागपुर: गणेशपेठ थाना अंतर्गत एक 27 वर्षीय मतीमंद युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का घिनौना मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ दुष्कर्म की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच कर रही है। 

27 वर्षीय पीड़िता मतिमंद है और अपने परिवार के साथ गणेश पेठ परिसर में रहती है। पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी शैलेश मधुसूदन पंडिया परिसर में ही रहता है और इलेक्ट्रिक फिटिंग का काम करता है। वह करीब तीन महीने पहले पिता के घर के पास एक घर में इलेक्ट्रिक फिटिंग के काम के लिए आया था।

आरोप है कि 7 नवंबर की दोपहर बिना अनुमति के वह घर में घुसा और घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर महिला की मतीमंद बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शाम को जब परिवार लौटा, तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। पीड़िता की मां ने तुरंत गणेशपेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।