logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कलमना में मामूली विवाद ने ली व्यक्ति की जान, हत्यारा गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के कलमना पुलिस थाना अंतर्गत मामूली विवाद में एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की यह घटना कलमना मार्केट यार्ड के अनाज बाजार परिसर में हुई. 

कलमना मार्केट यार्ड के अनाज बाजार परिसर में हत्या की यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि दो वाहन चालकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई. मृतक की पहचान 31 वर्षीय रवि पूनाराम वाघमारे के रूप में हुई है, जो चिखली, कलमना का निवासी था. वहीं, आरोपी 38 वर्षीय किशोर ज्ञानेश्वर ठाकरे है, जो वकीलपेठ, इमामवाड़ा का रहने वाला है. दोनों ही कलमना मार्केट परिसर में ट्रांसपोर्टरों के वाहन चलाते थे.

 पुलिस के अनुसार, रात के समय किशोर अनाज बाजार के खल्ला नंबर 12 के पास बैठा था. इसी दौरान रवि वहां पहुंचा. दोनों के बीच पहले से ही अनबन थी और रवि को वहां देखकर वह भड़क गया. दोनों ने शराब पी रखी थी, जिससे बहस और बढ़ गई और बात मारपीट तक पहुंच गई. हाथापाई के दौरान रवि ने किशोर पर चाकू से वार किया, लेकिन किशोर ने वार रोककर चाकू छीन लिया. इसके बाद किशोर ने उसी चाकू से रवि पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

रवि ने तुरंत अपने बड़े भाई देवराव को फोन करके हमले की जानकारी दी, लेकिन देवराव के मौके पर पहुंचने से पहले ही किशोर ने रवि को लहूलुहान कर दिया और फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल रवि को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई. कलमना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर ज्ञानेश्वर ठाकरे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है.