logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, वाडी थाना परिसर की घटना


नागपुर: वाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल में फंसा कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित छात्रा ने एक सरकारी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो  एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और आगे की जांच कर रही है। 

पीड़िता 17 वर्ष की है और 12वीं कक्षा में पढ़ रही है। वह शहर के एक निजी संस्थान में नीट की तैयारी कर रही थी और वहीं एक छात्रावास में रह रही थी। करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान वाड़ी निवासी प्रतीक कुंभरे से हुई। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए।

आरोपी प्रतीक कुंभरे ने पीड़िता के नाबालिग होने का फायदा उठाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। 18 अगस्त को छात्रा ने मेडिकल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर वाड़ी पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच कर रही है।