logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में नाबालिग के साथ छेड़छाड़, यात्रियों ने की पिटाई


नागपुर: पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के वातानुकूलित (एसी) कोच में एक कोच अटेंडेंट द्वारा शौचालय में नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई। घटना से गुस्साए यात्रियों ने अटेंडेंट की पिटाई कर दी। घटना मंगलवार को बुटीबोरी रेलवे स्टेशन के पास हुई। लोहमार्ग पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मन्नू (30, चाकन, गया) को गिरफ्तार कर लिया है।

मुन्नू एक निजी कंपनी के माध्यम से नौ साल तक रेलवे में कोच अटेंडेंट रहा है। उनका काम एसी कोच में यात्रियों को चादर, कंबल उपलब्ध कराना और उन्हें इकट्ठा करना है। एक बच्ची अपनी माँ, दादी और भाई के साथ एसी कोच में यात्रा कर रही थी। परिवार पटना जा रहा था।

बुटीबोरी के पास बच्ची लघुशंका के लिए शौचालय में गई। मुन्नू, जो बहुत देर से देख रहा था, भी उसके पीछे-पीछे शौचालय में चला गया और अंदर से कड़ी लगा दी। आरोपी के अश्लील हरकत से बच्ची डर गई। दरवाजा खुलते ही वह रोते हुए अपनी मां के पास गई और आपबीती बताई।

मां और दादी ने इसकी जानकारी कोच में मौजूद यात्रियों को दी। गुस्साए यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को भी दी गई। रेलवे पुलिस की एक टीम प्लेटफार्म नंबर एक पर आई और आरोपी को हिरासत में लिया गया।