logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: विधायक कृष्ण खोपड़े हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, पुलिस में मामला दर्ज


नागपुर: पूर्व नागपुर से भाजपा (BJP) के विधायक कृष्णा खोपड़े (Krushna Khopde) ऑनलाईन धोखाधड़ी का शिकार हुए है। विधायक से एक व्यक्ति ने फोन कर 6 हजार रुपए मांगे। फोन करने वाले व्यक्ति ने कारण भी कुछ ऐसा बताया था की खोपड़े ने बिना सोचे समझे पैसे ऑनलाईन ट्रांसफर कर दिए. जब उन्हें खुद के साथ धोखाधड़ी होने का पता चला तो उन्होंने लकड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विधायक खोपड़े से दुर्घटनहोने की झूठी जनकरी देकर 6 हजार रुपयो ऑनलाइन ऐंठे गए है. खोपड़े द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार 26 अप्रैल को दुरंतों एक्सप्रेस से मुंबई जा रहे थे। इसी बीच उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम प्रवीण कडू बताया। प्रवीण ने बताया की परिवार के साथ वह सफर कर रहा था इसी बीच ठाणे के पास कार दुर्घटना का शिकार हो गया और उसे एम्बुलेंस के लिए पैसे की जरुरत है खोपड़े ने अपने सहयोगी अरुण हारोडे के माध्यम से ऑनलाइन पैसे भिजवाए।

नागपुर पहुंचने के बाद खोपड़े को पता चला की प्रवीण कडू दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ है। इसके बाद  प्रवीण ने अरुण के फोन किये जाने के बाद पांच हजार रूपए वापस कर दिए लेकिन 1 हजार रूपए के लिए टालमटोल करने लगा जिसके बाद खोपड़े की तरफ से लकड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।