logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मोबाइल को लेकर माँ ने डांटा, नाबालिग ने लगाई फांसी


नागपुर: नंदनवन थाना अंतर्गत एक नाबालिग युवती को उसकी माँ ने मोबाइल में व्यस्त रहने को लेकर फटकार लगाई। माँ की बातो से आहात बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। मृतक छात्रा की पहचान खुशी दिलीप पानेकर (17, शास्त्रीनगर) के रूप में हुई है। ख़ुशी 12वीं कक्षा की छात्रा थी. उसके माता-पिता एक निजी संस्थान में काम करते हैं।

कुछ दिनों से खुशी पढ़ाई में लापरवाही कर रही थी। वह लगातार मोबाइल पर समय बिता रही थी. दो-तीन बार उसके परिवार ने उसे मोबाइल फोन छोड़कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा था। शुक्रवार सुबह जैसे ही खुशी उठी तो उसने अपना मोबाइल फोन उठाया। इसलिए उसके माता-पिता ने उसे खूब डांटा।

कुछ देर बाद दोनों अपने काम पर चले गये. घर पर सिर्फ खुशी और उसका छोटा भाई थे। खुशी ने छोटे भाई को खेलने के लिए बाहर भेज दिया। फिर वह ड्रम पर चढ़ गई, छत के पंखे से रस्सी बांधी और लटक गई। कुछ देर बाद जब भाई घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार कॉल करने के बावजूद खुशी ने कोई जवाब नहीं दिया। भाई ने पास में रहने वाले चाचा को इस बारे में बताया। तुरंत चाचा उसे लेकर घर आये.

पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ने पर खुशी फंदे पर लटकी मिली। उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.