logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुरानी रंजिश में हत्या, आरोपीयों पर मकोका के तहत कार्रवाई


नागपुर: नागपुर के वाठोडा पुलिस थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मकोका  के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि अपराधियों की इस टोली ने पुराने विवाद के चलते अपने  गुन्हेगार साथी की जेल से छूटने के दूसरे दिन ही हत्या कर दी थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक अमोल कृष्णा वंजारी  वाठोडा निवासी  था जो कि 21 जनवरी 2025 को नागपुर के केंद्रीय कारागार से जमानत पर रिहा हुआ था। मगर अगले ही दिन, 22 जनवरी की रात  पुरानी रंजिश के चलते उसकी धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी जब्बार उर्फ यश प्रविण प्रधान, ऋषिकेश उर्फ साजन प्यारेलाल उके  और शुभम दशरथ मेश्राम  सहित  5 विधि संघर्षग्रस्त बालक शामिल थे।

जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी जब्बार प्रधान के खिलाफ वाठोडा और पारडी पुलिस थानों में हत्या व हत्या के प्रयास के कुल तीन मामले दर्ज हैं। जबकि ऋषिकेश उके पर 7 आपराधिक मामले, जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन चोरी और अवैध शराब बिक्री शामिल हैं। शुभम मेश्राम के खिलाफ भी हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट के गंभीर मामले दर्ज हैं।

मुख्य आरोपी जब्बार प्रधान संगठित अपराध गिरोह चलाता था और अन्य अपराधियों को साथ मिलाकर वारदात को अंजाम देता था। इसे देखते हुए पुलिस ने आरोपियों पर मकोका  के तहत  यह कार्रवाई की है।