logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: उपराजधानी में नहीं रुक रही हत्याएं, फिर एक युवक का मर्डर


नागपुर: नागपुर के कलमना पुलिस थाना अंतर्गत एक अपराधी की लकड़ी के राफ्तार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। दरअसल यह अपराधी आरोपी की भाभी का लगातार पीछा कर जबरदस्ती कुछ दिनों से तंग कर रहा था। और जब युवक ने उसे ऐसा करने से टोका तो उनका आपस में विवाद हो गया।इसी विवाद में यह घटना हुई। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

कलमना पुलिस थाने के आदिवासी प्रकाश नगर में 24 दिसंबर की शाम यह वारदात हुई। मृतक राहुल सचिन गुप्ता था जिसकी हत्या राजा अशपाक शेख नामक युवक ने की थी। दरअसल राहुल गुप्ता अपराधिक प्रवृति का है और उसके खिलाफ इससे पहले चोरी मारपीट जैसे करीब 11 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। कुछ दिनों से राहुल अशपाक की भाभी का जबर्दस्ती पीछा कर उसे तंग कर रहा था। जिसके चलते ही राजा अशफाक ने उसे समझाने  के लिए आदिवासी प्रकाश नगर स्थित मंदिर के पीछे मिलने  बुलाया था।

इस दौरान उनका आपस में झगड़ा हो गया और इस झगड़े में राजा ने पास पड़े लकड़ी के राफ्तार से राहुल के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। इस  घटना के बाद राहुल वहीं पर लहुलहान हो कर  गिर गया। इस की जानकारी लोगों ने राहुल की मां  विद्या गुप्ता फोन पर दी ।जिसके बाद राहुल की मां घटनास्थल पर पहुंची और उसे घायल अवस्था में घर लेकर गई। मां ने उसे दवा अस्पताल में भी चलने के लिए कहा परंतु उसने इलाज करवाने से इंकार कर दिया।

सुबह जब राहुल की मां  ने उसे उठाने की कोशिश की तो वह बेहोशी की हालत में दिखा। जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए मेओ अस्पताल ले जाया गया। परंतु जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने बाद में हत्या के तहत मामला दर्ज कर आरोपी राजा अशपाक शेख को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।