logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षित शव मिला, हत्या के बाद फेंकने की आशंका


नागपुर: शहर के यशोदरा नगर पुलिस थाना अंतर्गत मांडवा वस्ती  के पास स्थित रेलवे पटरी के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षित शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामे के बाद इस शवको पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आगे की जांच कर रही हैं। अंदाजा व्यक्त किया जा रहा है की हत्या करने के बाद इस व्यक्ति के शव को यहां पर लाकर फेंका गया है।

पुलिस कंट्रोल रूम को सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक सूचना मिली थी की यशोधरा नगर पुलिस थाना अंतर्गत मांडवा वस्ती के समीप स्थित रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. इस सूचना के मिलने के बाद यशोधरा नगर पुलिस की टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और क्षत विक्षित हो चुके इस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी।

इस व्यक्ति की अभी तक फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। अंदाजा व्यक्त किया जा रहा है कि 30 से 35 आयु वर्ग के इस व्यक्ति की ह्त्या करने के बाद इस शव को वहाँ पर लाकर डाला गया है। इस व्यक्ति के गले में रस्सी का एक टुकडा लिपटा हुआ मिला है साथ शरीर पर भी चोट के निशान मिले हैं।

जिसके चलते ही ह्त्या किये जाने की अशंका व्यक्त की जा रही है। यह शव करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। यशोदरा नगर पुलिस शहर सहित आस पास के इलाको से पिछले कुछ दिनों से लापता हुए लोगों की जानकारी निकाल रही है ताकि इस शव की गुत्थी को सुलझाया जा सके।