logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आपसी विवाद में पडोसी पर जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती; आरोपी ने किया सरेंडर


नागपुर: शांति नगर पुलिस थाना अंतर्गत लालगंज परिसर में एक व्यक्ति ने प्रॉपर्टी के लिए चल रहे पुराने विवाद के चलते अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि इस घटना के बाद आरोपी स्वयं पुलिस थाने पहुंचा और इस घटना की जानकारी दी, पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद गंभीर घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

शांति नगर पुलिस थाने के लालगंज परिसर में बुधवार शाम यह घटना हुई, घायल रामचंद्र खपारे बताये जा रहे हैं जबकि आरोपी में राजू मोहड़ीकर का समावेश है। ये दोनों ही एक दूसरे के पड़ोस में रहते हैं। बताया जा रहा है कि राजू मोहाडीकर ने अपने घर के पास ही गली पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था जिसके कारण आने जाने का रास्ता बंद  हो गया था। इस वजह  से रामचंद्र के परिवार को भी इस रास्ते से आने जाने में समस्या होती थी।

हालांकि इससे पहले ही इन दोनों परिवारों का झगड़ा हुआ था। रामचंद्र खापरे पास में ही स्थित एक प्लास्टिक कारखाने में काम करते हैं ।बुधवार शाम वे कारखाने पर मौजूद थे ,उसी दौरान आरोपी वहां पर पहुंचा और उसने रामचंद्र के सिर पर लोहे के खलबते से  वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि इस घटना के बाद आरोपी राजू पुलिस थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

इसके बाद तुरंत पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल रामचंद्र खापरे को इलाज के लिए मेयो अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

देखें वीडियो: