logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पार्किंग विवाद में पडोसी पर हमला, दो गंभीर


नागपुर: शांति नगर पुलिस थाना अंतर्गत  लालगंज पानगेपूरा परिसर में गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पड़ोसियों में हुए विवाद के चलते अरोपी ने अपने दो बेटों ने साथ मिलकर पड़ोसी और उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस घटना की शिकायत मिलने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी ओमकार मोहड़ी कर लालगंज के पानगेपूरा पानी की टंकी के पास रहते हैं उनके पड़ोस में ही उनका चचेरा भाई राजेश मोहड़ी कर रहता है।आरोपी राजेश ई रिक्शा चलाता है। अक्सर इन दोनों परिवारों का गाड़ी पार्किंग को लेकर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को ओमकार का एक दोस्त हरीश उर्फ गोलू पांडुरंग पराते ओमकार के घर पर आया था और उसने अपनी दुपहिया गाड़ी घर के सामने ही पार्क की थी।

इस दौरान राजेश भी अपनी ई रिक्शा लेकर घर पहुंचा और उसने अपना ई-रिक्शा घर के आगे पर पार्क करना चाहा जहां पहले से ही दुपहिया गाड़ी पार्क की थी। गाड़ी वहां से हटाने की बात को लेकर ही उनका तब झगड़ा हुआ था और इसी झगड़े में आरोपी राजेश के बेटे सुजल और पवन ने मिलकर ओमकार और उसके दोस्त की पिटाई कर दी और दोनों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

परिजनों ने परिसर्वासियों की मदद से की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।