logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

खड़े कंटेनर से टकराई जीप, एक की मौत; कर्नाटक से प्रयागराज जा रहे थे सभी


नागपुर: जिले के देवलापार स्थित नागपुर जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर बुधवार तड़के दो बजे एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार जीप सड़क पर खड़े कंटेनर से जा टकराई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं अन्य 11 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी कर्नाटक के बिदर से प्रयागराज में शुरू महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे। 

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के कुछ लोग देवदर्शन के लिए वाहन (जीप) क्र. केए 32/बी 3964 से प्रयागराज और काशी जा रहे थे. मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे चोरबाहुली से पवनी मार्ग से गुजरते समय सड़क किनारे खड़े कंटेनर क्र. एनएल 01/ एए 8133 को पीछे से श्रद्धालुओं के वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में यात्री वाहन में सवार रणगप्पा माणिक रेड्डी (59) बिदर, कर्नाटक निवासी की मौत हो गई तथा 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए तुरंत नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायलों की पहचान वाहन चालक शरणप्पा शिवराया डपूरे (30, मलकापुर, कर्नाटक), चंद्रकला रवींद्र गच्छीरमणि (54), सरला रामचंद्र दिगवाल (60), कावेरी विनोद दिगवाल (35), आरती रणगप्पा रेड्डी (45), सुरेखा गंगाराम जयबिये (55) और 9 वर्षीय आराध्या विनोद हिंगलवार (सभी बिदर, कर्नाटक निवासी) का समावेश है इनमें से आराध्या की हालत नाजुक बतायी जा रही है। वाहन में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे।