logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Civil Line Murder Case: दामाद ही निकला कातिल, पुलिस 24 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर शहर में हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया है. शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन्स में दिनदहाड़े एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि महिला का दामाद ही है.

नागपुर के सिविल लाइन्स इलाके में बुधवार दोपहर  एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. माया मदन पसेरकर  नामक  महिला अपने काम पर से घर लौट रही थी. तभी एक  शख्स ने पीछा कर, धारदार हथियार से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी. यह घटना कलाकुंज के सामने हुई. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही ज्वाइंट सीपी नवीनचंद्र रेड्डी, डीसीपी नित्यानंद झा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी माया का पीछा करते और वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दिया.

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, जिसमें एक अहम जानकारी सामने आई. पता चला कि माया की बेटी गीता ने मुस्तफा खान से 4 साल पहले प्रेम विवाह किया था. मुस्तफा ने माया को 5 लाख उधार दिए थे. पैसे वापस मांगने पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. इसके बाद पुलिस ने मुस्तफा की तलाश शुरू की और उसे हिंगना इलाके से हिरासत में ले लिया.

पूछताछ में मुस्तफा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि माया पैसे लौटाने से इनकार कर रही थी और अपनी बेटी पर उससे संबंध तोड़ने का दबाव डाल रही थी. मुस्तफा ने मंगलवार को ही डी-मार्ट से चाकू खरीदा था और बुधवार को उसने मौका मिलते ही माया पर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी मुस्तफा खान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.