logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कुख्यात अपराधी फारिस कादरी पर लगा एमपीडीए, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल


नागपुर: शहर पुलिस आयुक्त डॉ रविंद्र सिंगल के आदेश के बाद कई आपराधिक वारदातों में नामजद कुख्यात फ़ारिस निजामुद्दीन कादरी (25) नाल साहब चौक मोमिनपुरा निवासी पर एमपीडीए के तहत कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं.उसे गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया है.

कुख्यात स्व घोषित पत्रकार, यूट्यूब और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर अपने आप को पेश करता था। आरोपी पहले व्यापारियों उद्योगपतियों यहां तक की कई नेताओं को फोन करता था फिर कॉल रिकॉर्ड कर उन्हें अपने यूट्यूब अकाउंट पर डाल देता था। इसके बाद वह धमकी देकर उनसे पैसे की मांग करता था। कादरी के खिलाफ इससे पहले शहर के अलग-अलग थानों में अवैध वसूली और फिरौती के कई मामले दर्ज हैं.

उसके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए तहसील पुलिस ने डीसीपी जोन 3 गोरख भामरे के मार्गदर्शन में उसके खिलाफ एमपीडीए के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव क्राइम ब्रांच के पास भेजा था. पुलिस आयुक्त डॉक्टर सिंगल ने फारीश कादरी को कोल्हापुर की कलंबा मध्यवर्ती कारागृह में भेजने के आदेश जारी किए हैं.फिलहाल उसे गिरफ्तार कर नागपुर मध्यवर्ती कारागृह में रखा है.