logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: पार्टी मनाने गए दो युवकों की गोरेवाड़ा तालाब में डूबने से मौत, मानवतानगर में शोक की लहर


नागपुर: पार्टी मनाने गए पांच दोस्तों में से दो युवकों की गोरेवाड़ा तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे सामने आई। मृतकों की पहचान सतीश रामराज देशभ्रतार (18 वर्ष) और अनिकेत धनराज बडगे ( 18 वर्ष), दोनों निवासी मानवतानगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे।

गिट्टीखदान पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश और अनिकेत अपने तीन अन्य मित्रों साहिल कैलास चौरे (21), यश आदेश उके (17) और कुणाल सुधाकर उके (13) के साथ गोरेवाड़ा तालाब क्षेत्र में पार्टी के लिए गए थे। बताया जाता है कि इनमें से कुछ ने शराब का सेवन किया था। सभी को तैरना नहीं आता था, इसलिए वे तालाब के किनारे ही रुके हुए थे।

पार्टी के दौरान साहिल, यश और कुणाल थोड़ी दूर मोबाइल से फोटो लेने चले गए, जबकि सतीश और अनिकेत शराब के नशे में तालाब के पानी में उतर गए। तैरना नहीं आने के कारण दोनों गहरे पानी में डूबते चले गए और कुछ ही पलों में गायब हो गए।

जब उनके दोस्त वापस लौटे, तो उन्होंने किनारे पर दोनों के कपड़े देखे और उन्हें न पाकर घबरा गए। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तुरंत गिट्टीखदान पुलिस को सूचित किया गया, जिसने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शव तालाब से बाहर निकाले।

पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से मानवतानगर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।