logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जश्न के नाम पर हुडदंग, भीड़ को तितर-बितर करने पुलिस ने किया लाठीचार्ज


नागपुर: भारत ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार चैंपियन ट्रॉफी जीत ली। रविवार को दुबई के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। इसी जीत के साथ चैंपियन ट्रॉफी 2025 पर कब्जा कर लिया। भारत की जीत के बाद नागपुर सहित देशभर में जश्न मनाया गया। उपराजधानी में भी बड़ी संख्या में लोग जमा हुए जीत की खुशी मनाई। हालांकि, इस दौरान जश्न के नाम पर हुडदंग भी करते हुए दिखाई दिए। जिसको देखते पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया।

भारतीय टीम की जीत के बाद शहर के लक्ष्मीभवन और धरमपेठ परिसर में जीत का जश्न मनाया जाता है। शहर के कोने कोने से क्रिकेट प्रेमी यहां पहुंचते हैं भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया जाता है। रविवार को न्यूजीलैंड की जीत के बाद हजारों की संख्या में प्रशंसक जमा हुए और जश्न मनाया। 

भारतीय टीम जीत में पूरा परिसर पटाखों और रंगों से रंग गया। एक तरफ जहां पटाखे फोड़े गए, वहीं दूसरी तरफ रंग खेलकर जीत की खुशी मनाई है। जश्न में हर वर्ग के लोग शामिल रहे। रोहित शर्मा, विराट कोहली की टीशर्ट पहने लोगों ने ढोल की धुन पर डांस भी किया।

जश्न के दौरान कई असामाजिक तत्वों ने शरारत करने का प्रयास भी किया। जानबूजकर लोगों पर पटाखे तोड़ना, धक्का देना। वहीं जश्न में पहुंची महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करते हुए भी दिखाई दिए। जश्न के नाम पर बढ़ते हुडदंग को देखते हुए वहां मौजूद पुलिस ने भिड़ को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया गया। इस दौरान कई हुड़दंगियों को गिरफ्तार भी किया गया।