logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बारिश से जलभराव, डिप्टी सिग्नल परिसर में हादसा;19 वर्षीय युवक की गड्ढे में डूबकर मौत


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में मंगलवार शाम जोरदार बारिश ने हाजिरी लगाई। दोपहर से शुरू हुई बरसात रात तक रुक-रुक कर होती रही। मूसलाधार बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसी दौरान डिप्टी सिग्नल परिसर में बड़ा हादसा हो गया, जहां घर जाने के रास्ते में काम के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपनी मोटरसाइकिल सहित गड्ढे में जा गिरा और डूब गया।

मृतक युवक की पहचान महेंद्र फाटिंग के रूप में हुई है। मृतक युवक पूर्व नगरसेविका सरिता कावरे का भांजा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र अपनी दो पहिया से रात में काम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह डिप्टी सिग्नल फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा, उसकी बाइक संतुलित होकर घर बनाने के लिए खोदे गड्ढे में गिर गया। गड्डे में डूबने के कारण युवक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मनपा और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू की। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जमा हो गई और लोगों में भारी रोष देखने को मिला।