logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पाकिस्तानी पादरी के प्यार में पड़ी सुनीता जामगड़े, बेटे को कारगिल में छोड़ गई पाकिस्तान


नागपुर: नागपुर निवासी 43 वर्षीय सुनीता जांगड़े को पाकिस्तानी रेंजर्स ने अमृतसर में अटारी सीमा पर बीएसएफ को सौंप दिया। नागपुर की यह महिला एक पाकिस्तानी पादरी के प्यार में पड़ गई और 14 मई 2025 को कारगिल के हुंदरमन गांव से नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान चली गई।

यहां से वह गिलगित- बाल्टिस्तान क्षेत्र पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ छुट्टियां मनाने लद्दाख गई थीं। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई। उसने अपना बच्चा होटल में छोड़ दिया था।

जांच के दौरान पता चला कि सुनीता दो पाकिस्तानी नागरिकों से बात कर रही थी। उनमें से एक पादरी था और दूसरा जुल्फिकार नाम का युवक था।

उसके फोन रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और ऐप्स से पता चला कि उसने पहले भी दो बार अटारी- वाघा सीमा के माध्यम से पाकिस्तान में प्रवेश करने की कोशिश की थी। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे रोक लिया.

स्थानीय मदद भी अपेक्षित

सूत्रों के अनुसार यह महिला कारगिल के एक सीमावर्ती गांव से पाकिस्तान गई थी। यह गांव अंतर्राष्ट्रीय सीमा से कुछ किलोमीटर दूर है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि कुछ स्थानीय लोगों ने भी महिला को सीमा पार कराने में मदद की। पुलिस इस संबंध में उससे पूछताछ कर रही है।

जांच में जुटी भारतीय एजेंसियां

पाकिस्तानी एजेंसियों ने गिलगित- बाल्टिस्तान में घुसपैठ करने के बाद महिला को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों देशों के बीच संपर्क स्थापित किया गया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने महिला को "भटककर आई भारतीय नागरिक" बताया तथा मानवीय आधार पर उसे भारत वापस भेज दिया।

शुक्रवार को अटारी सीमा पर उसे बीएसएफ को सौंप दिया गया। सुनीता फिलहाल अमृतसर ग्रामीण के घरिंडा पुलिस थाने की हिरासत में है। वहीं उसे नागपुर लाने के लिए नागपुर पुलिस की एक टीम भी अमृतसर पहुंच गई है।