logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: मेडिकल अस्पताल में नर्सों का अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन शुरू, स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य नर्सेज़ एसोसिएशन के बैनर तले राज्यभर की नर्सों ने अपने अधिकारों और विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन की शुरुआत कर दी है। नागपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मेडिकल में भी हजारों नर्सें इस आंदोलन में शामिल होकर काम बंद कर चुकी हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

यह आंदोलन 15 और 16 जुलाई को मुंबई के आज़ाद मैदान में हुए राज्यव्यापी प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ है। 17 जुलाई को पूरे राज्य में एक दिन की कार्यबंदी की गई थी, जिसके बाद 18 जुलाई से नर्सों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया। नर्सों की प्रमुख मांगों में बेहतर वेतनमान, नियमित सेवा शर्तों का पालन, पदोन्नति की प्रक्रिया में पारदर्शिता, और काम के घंटे तय करना शामिल है। आंदोलन में शामिल नर्सों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस आंदोलन का सीधा असर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।