logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़; दो आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच यूनिट 1 की कार्रवाई


नागपुर: हिंगणा इलाके में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, कार, मोटरसाइकिल और नगदी सहित करीब तीन लाख के माल को भी जब्त किया है। आरोपियों को माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए हिंगणा पुलिस के हवाले किया गया है। 

क्राइम ब्रांच यूनिट 1 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हिंगणा थाना क्षेत्र के गुमगांव वार्ड नंबर 4 में कुछ लोग ‘लाइव लाइन’ ऐप के जरिए क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करवा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापा मारा और दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजेंद्र रामाजी भानुसे और राजकुमार पितांबर गहाणे बताए जा रहे हैं। ये दोनों आरोपी LIT 2025 डेजर्ट वाइपर बनाम शारजाह क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक कार, बाइक और नकद सहित करीब 3 लाख के माल को जब्त किया है। पकड़े गए माल सहित आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए हिंगणा पुलिस के हवाले किया गया है।