logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: ऑपरेशन थंडर की बड़ी सफलता, अजनी पुलिस ने पौने 3 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्कर दबोचे


नागपुर: शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन थंडर’ अभियान के तहत अजनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अजनी पुलिस की एक विशेष टीम ने छापामार कार्रवाई कर तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से कुल पौने 3 लाख रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स व अन्य सामग्री जब्त की गई है।

अजनी थाने में तैनात पुलिस कर्मचारी अतुल टिकले को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू कैलास नगर स्थित आंबेडकर कॉलेज के पास एक युवक एमडी ड्रग्स बेचने आ रहा है। इस सूचना के आधार पर तुरंत पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया और अमित ताराचंद लोखंडे नामक आरोपी को एक एक्टिवा स्कूटर सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में 2.5 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में अमित ने खुलासा किया कि उसने यह मादक पदार्थ लोकेश सुरेश भोडे से खरीदे थे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लोकेश भोडे को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से 5 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक मोबाइल फोन और एक दुपहिया वाहन सहित लगभग 90 हज़ार मूल्य का माल जब्त किया गया। लोकेश से मिली जानकारी पर पुलिस ने तीसरे आरोपी, दत्तू उर्फ विशाल अंबादास दाभने को भी हिरासत में लिया। उसके पास से 29.5 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की गई।

तीनों आरोपियों के पास से कुल 37 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री समेत कुल 2,87,000 मूल्य का माल पुलिस ने जब्त किया है। इस कार्रवाई में शामिल वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिनचंद्र राजकुमार ने बताया कि ऑपरेशन थंडर के तहत शहर में मादक पदार्थ तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आने वाले समय में ऐसे और भी अभियान तेज़ किए जाएंगे।