logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पब्जी खेलना 16 वर्षीय बच्चे को पड़ा भारी, नाले में डूबकर गई जान


नागपुर: पब्जी गेम खेलने की लत एक छात्र की मौत की वजह बन गई। यह घटना नागपुर के अंबाझरी तालाब स्थित पंप हाउस में हुई जहां पब जी गेम खेलते हुए जा रहे इस छात्र की पंप हाउस के पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन ही इस छात्र का जन्मदिन था और वह अपने एक साथी के साथ जन्मदिन मनाने के लिए अंबाझरी तालाब में पहुंचा था। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र 16 वर्षीय जरिपटका निवासी पुलकित राज शहदादपूरी है। 11 जून को पुलकित का जन्मदिन था, रात 12:00 बजे के बाद पुलकित ने अपने घर में ही परिजनों के साथ जन्मदिन का केक काटा था। पुलकित ने दसवीं कक्षा उतीर्ण की थी. उसके पिता कपड़े के व्यापारी हैं. पुलकित माता-पिता की इकलौती संतान था।

मंगलवार तड़के जन्मदिन मनाने के लिए वह अपने मित्र ऋषि खेमानी के साथ नाश्ता करने के लिए शंकर नगर चौक पहुंचा  जहां पोहे की दुकान बंद होने के कारण वह दोनों दोस्त अंबाजरी तालाब में घूमने के लिए निकल गए। अंबाझरी  तालाब स्थित पंप हाउस के पास बैठकर इन दोनों दोस्तों  ने पबजी गेम खेलना शुरू किया। इस दौरान गार्ड के द्वारा सीटी बजाने पर वह डर के मारे वे दोनों वहां से जाने लगे.हालांकि उस दौरान भी पुलकित पब जी गेम में लीन था और गेम खेलते खेलते ही वहां से जा रहा था।

पंप हाउस में बने एक जाली नुमा गड्ढे से वह नीचे गिर गया। पानी में डूबने की आवाज होने के बाद उसके मित्र ने जब पीछे देखा तो उसे पुलकित कहीं दिखाई नहीं दिया। तब ऋषि ने जोर-जोर से चिल्लाना  शुरू किया। परंतु तब तक पुलकित के पानी में गायब हो गया था। बाद में इस घटना की जानकारी अंबाझरी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने गोताखोर जगदीश खरे और फायर ब्रिगेड की मदद से पुलकित के शव को पानी से ढूंढ कर बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।