logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अवैध शराब भट्टी पर पुलिस की कार्रवाई, 21 लाख का माल सहित 13 आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: पुलिस ने ग्रामीण पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गोड़खेरी परिसर में चल रही अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट किया है। इस दौरान 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 21 लाख रुपयों  के माल का नाश किया गया है। दरअसल त्योहारी सीजन के चलते शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में अवैध देसी शराब नागपुर शहर में पहुंचती है जिसके चलते ही पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इस छापा मारा कार्रवाई के आदेश दिए थे।

त्योहारी सीजन में नागपुर शहर की सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब की तस्करी चोरी-छिपे ढंग से शहर में की जाती है। अमूमन इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में शराब की भटियाँ संचालित की जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने नागपुर पुलिस को ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर गोंडखेड़ी परिसर में चल रही अवैध शराब भट्ठियों पर छापामार कार्रवाई करने का आदेश दिए थे। 

नागपुर के  वाडी पुलिस की टीम ने क्राइम ब्रांच सहित नागपुर ग्रामीण पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा के साथ मिलकर गोंडखेड़ी परिसर में विशेष जांच अभियान शुरू किया था। इस कार्रवाई के दौरान करीब 13 शराब की भट्ठियों पर कार्रवाई कर 21 लाख रूपयों का सड़वा नष्ट कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब बनाने वाले आरोपियों में दहशत निर्माण हुई है और सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में भी सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रही अवैध शराब की इन भट्ठियों पर पुलिस छापा मार कार्रवाई करने वाली है।