logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शारीरिक सुख का झांसा देकर युवक से लूटपाट, दो नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: गंगा-जमुना परिसर से छिंदवाड़ा के एक युवक का अपहरण कर उसे कामठी रोड पर ले जाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और उसकी बाइक, मोबाइल और नकदी लूट कर फरार हो गए थे। मामले में शुरू में पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं था, लेकिन जांच में एक अहम कड़ी सामने आई जिसने आरोपियों तक पहुंचने में मदद की।

 पुलिस को पता चला कि आरोपियों में से एक ने फरियादी से एक नंबर पर 100 रुपये का यूपीआई पेमेंट किया था। इससे पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।  

दिलचस्प बात यह है कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। एक आरोपी पर पहले भी वाहन चोरी का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए माल को जब्त कर लिया है और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस के हवाले कर दिया है।  

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया।