logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: मां-बेटा मिलकर चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया पर्दाफाश


नागपुर:  शहर के हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर मां-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार किया, जबकि इस दौरान एक पीड़ित युवती को भी मुक्त कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने आरटीओ दलाली का काम करने का हवाला देकर पिछले छह महीने से एक फ्लैट किराए पर लिया था और वहीं से देह व्यापार का यह धंधा चला रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनीता विकास कांबले (46) और यश विकास कांबले (26) के रूप में हुई है।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि हुड़केश्वर लेआउट, संत ताजेश्वर नगर स्थित एक मकान में पैसों का लालच देकर युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर एक युवती का ऑनलाइन सौदा 1,000 रुपये में तय किया। सौदा तय होते ही पुलिस ने छापा मारकर मां-बेटे को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के दौरान छत्तीसगढ़ की रहने वाली 27 वर्षीय एक युवती को भी छुड़ाया गया, जिसे पैसों का लालच देकर नागपुर बुलाया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी केवल प्रीमियम ग्राहकों को ही लड़कियां उपलब्ध कराते थे और व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर सौदा पक्का करते थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हुड़केश्वर थाने में पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।