logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: डकैती की तैयारी में बैठे गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान डकैती की तैयारी में बैठे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे  पास से घातक हथियार भी जब्त किए गए। पकड़े गए आरोपिोयं में गौरीशंकरनगर, कलमना निवासी उमेश प्रकाश शिंदे (33), शांतीनगर निवासी कमलेश रामदास धनविजय (41), राजेश उर्फ राजा गणेश कुकवास (48), संजय श्यामलाल टेंभरे (43) और भीमनगर, एमआईडीसी निवासी अमोल मोतीराम इंगोले (32) का समावेश है। 

शुक्रवार की रात पुलिस की टीम अपने थाना परिसर में गश्त कर रही  थी उसी दौरान जानकारी मिली कि प्रियदर्शनी कालेज के पास कुछ आसामाजिक तत्व हथियार लेकर जमा हुए है और किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। इसी सूचना पर  पुलिस ने परिसर में घेराबंदी करके छापा मारा।। इस छापा मार करवाई में आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास, चाकू, तलवार, रॉड, गुप्ति, मिर्ची पावडर और रस्सी बरामद हुई। 

आरोपियों से 5 मोबाइल फोन और आटो भी जब्त किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी किसी निर्जन स्थान पर डकैती डालने की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और डकैती की तैयारी सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।