logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बिल्डर अपहरण मामला; पुलिस पर गिरी गाज, फिरौती मांगने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित


नागपुर: शहर में अपहरण मामले में व्यवसायी अजय वाघमारे को नागपुर में एक सेमिनार के दौरान अगवा किया गया। इस मामले में आरोपियों में दो पुलिसकर्मी, गौरव पराले और राजेश उत्तमराव हिवराले येह दोनों पुलिसकर्मी बजाज नगर पुलिस थाने में कार्यरत है, इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति आकाश राजू ग्वालबंशी शामिल हैं। 

आरोपियों ने अजय को बताया कि उसके खिलाफ 20 करोड़ रुपये के घोटाले की शिकायत आई है और उसे बचने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की गई। अजय ने 3 लाख रुपये की पेशकश की, जिसे आरोपियों ने ठुकरा दिया। अपहरणकर्ताओं ने अजय को कार में बंधक बनाकर शहर के विभिन्न स्थानों पर घुमाया और उसके फोन व पर्स भी छीन लिए।

इस दौरान, अजय ने अपने सहयोगी दिलीप शिंदे को फोन कर मदद मांगी। दिलीप ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। थानेदार ज्ञानेश्वर भेदोड़कर के नेतृत्व में पुलिस ने नरेंद्रनगर पुलिया के पास गाड़ी को रोककर अजय को सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस आयुक्त रविंद्रकुमार सिंगल ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गौरव और राजेश को तुरंत निलंबित कर दिया गया है, जबकि आकाश के खिलाफ जांच जारी है। इस घटना ने नागपुर पुलिस की छवि पर गंभीर सवाल उठाए हैं, और पुलिस प्रशासन ने इस तरह की आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।