logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: 9 तोले सोना चोरी करने वाला अट्टल चोर लगा पुलिस के हाथ, सीसीटीवी फुटेज से मिला था सुराग; गिट्टीखदान पुलिस की कार्रवाई


नागपुर: नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस ने आठ दिन पहले हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोर के खिलाफ इससे पहले भी शहर में चोरी की कई मामले दर्ज थे। चोरी की घटना के दौरान सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस  ने उसे ढूंढ कर गिरफ्तार किया।

नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में 18 अगस्त को चोरी की यह घटना हुई थी। आरोपी का नाम है यश मनोज निमजे है जो गोलीबार चौक स्थित गवलीबाबा मंदिर परिसर का रहने वाला है उसने अपने 2 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। 

दरअसल, शिकायतकर्ता महेश्वरी मारोती येवले अपनी मां की मेडिकल जांच के लिए घर पर ताला लगाकर अस्पताल गई थीं। जब वे लौटीं तो घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से सोने के जेवर गायब थे। 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। जब यश को पकड़ा गया तो उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।  जिसके बाद पुलिस ने उसके दोनों नाबालिक साथियों को भी हिरासत में लिया। 

उ नकी निशानदेही पर सभी सोने के गहने बरामद किए गए।  इस अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी आरोपियों ने पारडी परिसर से चोरी किया था जिसे भी पुलिस ने बरामद किया है।