logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस ने हुक्का पार्लर पर मारा छापा, तीन को किया गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर अजनी के ओमकार नगर परिसर में चल रहे  हुक्का पार्लर का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान हुक्का पॉट, चिलम सहित करीब 70 हजार रूपयों का माल भी बरामद किया गया है। आरोपियों को पकड़े गए माल के साथ आगे की कार्रवाई के लिए अजनी पुलिस के हवाले किया गया है।

क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम अजनी परिसर में ग्रस्त कर रही थी उसी दौरान उन्हें गोपनीय जानकारी मिली की ओमकार नगर  स्थित ओल्ड हैबिट कैफे मैं हुक्का पार्लर शुरू है इसी सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर मौके से हुक्का के 12 पॉट, सुगंधित तंबाकू व अन्य साहित्य सहित करीब 70 हजार रुपयों का माल बरामद किया गया। यह कैफे  नितिन पॉल नामक युवक चला रहा था। 

इस दौरान अभिजीत भगत और मोहम्मद इमरान खान नामक दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया ।नितिन पॉल अपने कैफे में लोगों को प्रतिबंधित हुक्का सहित बैठने की जगह मुहैया करवा रहा था। पकड़े गए माल को आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों सहित अजनी पुलिस के हवाले कर आ गया है।