logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरी हुए छह करोड़ के लैपटॉप और अन्य उपकरणों को पुलिस ने किया बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: पारडी पुलिस ने छह करोड़ के लैपटॉप और अन्य इलेक्टिक उपकरण चोरी मामले को सुलझा लिया है। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ही इस पूरी लूट का मास्टर माइंड निकला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ इस पूरी लूट में सहायता करने वाले दो लोगों कुल चार आरोपियों को गिरफ्तर किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीश खान (27), मोहम्मद मुस्तफा खान (24), आसिफ खान सभी हरियाणा के मेवात जिले के निवासी सहित चौथा आरोपी शहीद खान गुजरात का निवासी है। वहीं इस वारदात में कई और लोग भी शामिल हैं, जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के लैपटॉप सहित कुल नौ करोड़ आठ लाख का सामान जब्त किया। 

मिली जानकारी के अनुसार, 29 मई को पारडी थाने में छह करोड़ के लैपटॉप चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। 26 मई को ट्रक क्रमांक KA55AA4233 से लेनोवो कंपनी के 685 लॅपटॉप सहित अन्य उपकरण लेकर दिल्ली के निकला था। 29 अप्रैल को नागपुर पहुंच के बाद ट्रक का जीपीएस बंद हो गया और कंपनी से संपर्क टूट गया। इसके बाद कम्पनी के अधिकरियों ने ट्रक के ड्राइवर कंडक्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद कुरियर कंपनी का अधिकारी नागपुर पहुंचा और पारडी थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया।