logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अवैध शराब और साइलेंसर पर चला पुलिस का रोड रोलर, उपायुक्त रश्मिता राव खुद रही मौजूद


नागपुर: नागपुर शहर पुलिस उपायुक्त परिमंडल क्रमांक चार के नेतृत्व में  रेझिंग डे के मौके पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत  सात पोलीस स्टेशनों ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की जिसमें विभिन्न मामलो में जप्त की गई अवैध शराब और साइलेंसर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट किया गया।

नागपुर पुलिस ने शराब के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी मात्रा का नाश किया है। इसके अलावा, सायलेन्सर अभियान के तहत उन बाइक सवारों पर कार्रवाई की गई, जिनकी बुलेट्स या बाइक का शोर असहनीय था। इन बाइकों के सायलेंसर हटाकर संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर वाहन कानून के तहत सख्त कार्रवाई की गई।

यह अभियान डम्पिंग यार्ड, वाठोडा में आयोजित किया गया, जहां पुलिस ने शराब और सायलेंसर को नष्ट किया। इस दौरान नागरिकों और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही। वहीं पुलिस उपायुक्त रश्मिता राव खुद रोड रोलर में सवार हुई और साइलेंसर सहित अवैध शराब को नष्ट किया। 

इस दौरान पुलिस उपायुक्त रश्मिता शुक्ला राव ने कहा कि इस प्रकार के अभियान से शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलती है। इस अवसर पर पुलिस विभाग की टीम ने अपनी तत्परता और जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया।