logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर पुलिस का ऑल आउट कॉम्बिंग ऑपरेशन, जुआरियों और अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई


नागपुर: नागपुर में पुलिस आयुक्त रविन्द्र सिंगल के आदेश पर  देर रात  पूरे जिले में ऑल आउट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान खापरखेडा पुलिस ने परिसर में अवैध शराब बिक्री तथा जुआ सट्टा पट्टी चलाने वालों के खिलाफ कारवाई की।

खापरखेडा थाना क्षेत्र के दहेगांव रंगारी स्थित दर्शनवाड़ी लॉन में कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे की बाज़ी लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन तीन आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, सात वाहन, नगद 18 हज़ार रुपये बरामद किए गए। ज़ब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 6 लाख 93 हज़ार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने वार्ड क्रमांक 3 खापरखेडा से एक आरोपी को अवैध देसी शराब बेचते हुए भी पकड़ा। आरोपी के पास से  करीब 4 हजार रुपये की शराब जब्त की गई। शहर में त्योहारों के दौरान नागपुर पुलिस का यह ऑल आउट ऑपरेशन आगे भी जारी रहने वाला है।