logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुलिस की शहर को ‘ड्रग्स फ्री’ करने की मुहिम, एनडीपीएस दस्ते ने कपिल नगर से तीन आरोपियों को रंगेहाथ किया गिरफ्तार


नागपुर: पुलिस शहर को ड्रग्स फ्री करने के लिए विशेष मुहिम चला रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस टीम ने कपिल नगर के समता नगर स्थित मलका कॉलोनी के पास तीन आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने ड्रग्स मुहिया करवाने वाले तस्कर के नाम का भी खुलासा किया है जिसकी भी तलाश पुलिस कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान करीब 52 ग्राम एमडी पुलिस ने बरामद की है। 

नागपुर शहर पुलिस आयुक्त ने शहर को ड्रग्स फ्री करने के लिए विशेष मुहिम शुरू की है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस शहर में छापेमारी कर ड्रग्स बरामद कर रही है। हालांकि पुलिस विभाग के  कुछ कर्मचारी और अधिकारी ड्रग्स तस्करों से साथ मधुर संबंधों के चलते कार्रवाई करने में कोताही बरतते भी दिखे और इसका पता चलते ही उन दोषी पुलिस कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई भी हुई। 

इसी कड़ी में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस टीम कपिल नगर के समता नगर स्थित मलका कॉलोनी परिसर में गस्त कर रही थी। उसी दौरान अंकित अंबादे कश्यप पाटिल और आसिफ मलिक उर्फ कामरान मलिक नामक तीन आरोपी एमडी ड्रग्स का लेनदेन करते हुए रंगे हाथ मिले। इस कार्रवाई के दौरान 52 ग्राम एमडी, मोबाइल फोन सहित 281000 का माल पुलिस ने बरामद किया है। 

पूछताछ में पता चला कि यह ड्रग्स  कुणाल उर्फ जंबो डोंगरे नामक अपराधी से खरीदा था जिसके खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि अंकित अंबादे का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है जबकि वांछित अपराधी कुणाल डोंगरे हत्या, हत्या के प्रयास जबरी चोरी और डकैती के प्रयास जैसे कई मामलों में लिप्त रहा है। तीनों आरोपियों के खिलाफ कपिल नगर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।